कल्याण : पवित्र माह मुहर्रम के अवसर पर अनफाल फाउंडेशन (कल्याण शाखा) की ओर से बाई रुक्मिणीबाई अस्पताल, कल्याण में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को ताजे फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य कठिन समय से गुजर रहे मरीजों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना तथा उन्हें सहयोग और हौसला देना था।

अनफाल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुहर्रम हमें सब्र, त्याग, इंसानियत और सेवा का संदेश देता है। इन्हीं मूल्यों को अपनाते हुए फाउंडेशन समाज के जरूरतमंद लोगों तक मदद और अपनापन पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने अनफाल फाउंडेशन के इस सामाजिक और जनसेवा से जुड़े प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में मानवता, सहयोग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।
फाउंडेशन ने भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण और मानव सेवा के क्षेत्र में विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन ने लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने और मानव सेवा को सबसे बड़ी इबादत मानने का संदेश दिया।
