mumbai rain update

Mumbai rain:मुंबई में लगातार बारिश से यातायात प्रभावित, कुछ निचले इलाकों में भरा पानी

मुंबई

मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में बुधवार को सुबह भी बारिश होने से कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे गलियारे पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। हार्बर लाइन पर उपनगर सेवाएं धीमी हैं।

उपनगर अंधेरी सहित कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस ने वहां लोगों की आवाजाही रोक दी है।

मुंबई यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर भारी जाम है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ बोरीवली, गोरेगांव, जोगेश्वरी, अंधेरी और बांद्रा के आसपास भी कुछ जगह भारी जाम है।’’

Mumbai rain: Intense spell likely, waterlogging, traffic jams warning |  Mumbai news - Hindustan Times

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह साढे़ आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दक्षिण मुंबई में औसतन 24 मिमी बारिश और पश्चिमी उपनगर में 44.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, मुंबई के 20 मौसम केंद्रों पर बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक छह घंटे में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ भारी बारिश नहीं हो रही है, लेकिन अगर कुछ और घंटे यह जारी रही, तो कई जगह पानी भर सकता है। इससे यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *