मुंबई के अंधेरी मैं नागरी संरक्षण दल एवं होमगार्डस ने मिल्कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

मुंबई



मुंबई (अंसारी हन्नान) जहा देश के कोने कोने में १५ अगस्त को देश की आज़ादी का जश्न हर साल पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है उसी तरह इस साल भी देश भर में सरकारी विभागों मैं, शिक्षण केन्द्रों मै, सामाजिक संथाओं एवं निवासी सोसायट्यों मै मनाया गया और देश वासियों में इस जश्न को लेकर काफी उत्साह और उर्जा देखने को मिली जिस की एक मिसाल मुंबई के अंधेरी पश्चिम में स्थित नागरी संरक्षण दल व होम गार्ड कार्यालय मै देश का ७६व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया,



स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में १५ अगस्त २०२३ को सुबह ८ बजकर १५ मिनट पर उपनियंत्रक नागरी संरक्षण क्षेत्र ४, बृहन्मुंबई और, होमगार्डस, अंधेरी इन दोनो के माध्यम से अंधेरी अग्निशमन केंद्र के परिसर में झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, श्री. वि. ग. नातेकर, उपनियंत्रक (नागरी संरक्षण क्षेत्र ४) बृहन्मुंबई के हाथो झंडा वंदन किया गया. श्री. सुधाकर पांडुरंग सुर्यवंशी, वरिष्ठ सहाय्यक उपनियंत्रक नागरी संरक्षण क्षेत्र ४. बृहन्मुंबई इन्हे मा. राष्ट्रपती होमगार्ड व नागरी संरक्षण दल का गुणवत्तापूर्ण रक्षा सेवा पदक को जाहीर किया है इस सन्मान के लिए उनको सभी नागरी संरक्षण अधिकारी, कर्मचारी, मानसेवी अधिकारी, स्वयंसेवक इन्होंने बधाई दी. श्री. पंकज जानी, मानसेवी अधिकारी, नागरी संरक्षण जिनको नागरी संरक्षण दल में ५० वर्ष पुरे होने के उपलक्ष मैं पुष्पगुच्छ देकर सन्मानित किया गया, इस अवसर पर नागरी संरक्षण दल एवं होमगार्डस अधिकारी, कर्मचारी, मानसेवी अधिकारी, स्वयंसेवक बडी संख्या में मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *