Mumbai Crime News: मुंबई में कत्ल की खौफनाक साजिश ,प्रेमी संग पत्नी ने की पति की हत्या

मुंबई

Mumbai Crime News: एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने बताया है कि अपने पति को जहर देकर मारने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान कमलकांत शाह के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 45 साल की थी और वह मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट का रहने वाला था। कमलकांत शाह का गारमेंट का कारोबारी था। उसने साल 2002 में कविता से शादी की। दंपति के दो बच्चे हैं- 20 साल की एक बेटी और 17 साल का एक बेटा है। 45 साल का हितेश जैन, शाह के दोस्त थे क्योंकि वह भी गारमेंट कारोबार करता था और विले पार्ले में रहता था। कविता और जैन का अफेयर था।

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि शाह की मौत जहर देने से हुई थी। इस बात का खुलासा बॉम्बे अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में हुआ था, जहां शाह को भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनके शरीर में थैलियम और आर्सेनिक के निशान पाए थे।
अफेयर को लेकर पति-पत्नी में होता था झगड़ा

मामले पर यूनिट 9 के वरिष्ठ निरीक्षक संजय खताडे ने कहा है कि परिस्थितियां, तकनीकी और चिकित्सा सबूत के आधार पर कविता और जैन को शुक्रवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जैन और कविता के बीच 10 साल से भी ज्यादा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। जिसको लेकर कविता और शाह के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। क्राइम ब्रांच का मानना है कि कविता और जैन शादी करना चाहते थे और शाह की संपत्ति भी हड़पना चाहते थे। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया है कि जब जून में शाह की मां की मृत्यु हुई, तो जैन और कविता ने शाह को मारने की साजिश बनाई। उन्होंने उसके खाने में आर्सेनिक मिलाना शुरू कर दिया था।
क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश
दोनों ने उसे कई बार जहर दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और शाह को शुरुआत में 27 अगस्त को अंधेरी के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें 3 सितंबर को बॉम्बे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां 19 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने सांताक्रूज पुलिस को सूचित किया था, जिसने शाह की बहन कविता लालवानी का बयान दर्ज किया था। शाह की बहन को उनकी मौत में साजिश का शक था। शुरुआत में उसकी मौत की घटना को दुर्घटनावश मान लिया गया और उसकी अक्टूबर में मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई। फिर यूनिट 9 ने शाह की पत्नी, जैन, कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों के बयान दर्ज करके जांच शुरू की थी। सबूतों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर कविता और जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों को अदालत में पेश किया गया और आठ दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *