खुले गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत, सांसद बाळ्या मामा ने किया घटनास्थल का दौरा और कड़ी कार्रवाई की मांग

भिवंडी: बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत की गई खुदाई में बने एक असुरक्षित गड्ढे में डूबकर 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा सोमवार शाम को भिवंडी तालुका के कोपर गांव में हुआ। मृतक बालक की पहचान देवव्रत जुगेश पांडे (उम्र 12 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी […]

Continue Reading

भिवंडी मनपा ने नागाव में अवैध नल कनेक्शनों पर की कार्रवाई, 10 कनेक्शन तोड़े गए

भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका के जल विभाग ने प्रभाग समिति क्रमांक 2 अंतर्गत मौजे-नागाव स्थित खान कंपाउंड की एक 7 मंजिला इमारत में बिना अनुमति लिए गए 10 अवैध नल कनेक्शनों पर कार्रवाई की। यह इमारत मनपा की कर आकारणी सूची में न होने के बावजूद, जलवाहिनी से अनधिकृत रूप से जल आपूर्ति ली जा […]

Continue Reading

भिवंडी मनपा में 485 प्राथमिक शिक्षकों की नई पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन प्राण कार्ड नोंदणी शुरू

भिवंडी:केन्द्र और राज्य शासन के निर्देशानुसार, 1 नवम्बर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए परिभाषित अंशदायी योजना की जगह अब सुधारित राष्ट्रीय निवृत्ति वेतन योजना लागू की गई है। इस योजना को लागू करने वाली राज्य की पहली महानगरपालिका के रूप में भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका ने एक बार फिर अग्रणी भूमिका निभाई है। […]

Continue Reading

भिवंडी में अतिक्रमण पर मनपा की सख्ती, 170 से अधिक ठेले-स्टॉल हटाए गए

भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका के आयुक्त एवं प्रशासक श्री अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार शहर के मुख्य रस्तों, आंतरिक मार्गों और बाजार क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 7 अप्रैल 2025 को प्रभाग समिति क्रमांक 1 से 4 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मनपा के अतिक्रमण पथक […]

Continue Reading

अज्ञात रिक्षा चालक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल

भिवंडी: कोनगाव ट्रैफिक ऑफिस के पास 2 अप्रैल की शाम 6:15 बजे एक अज्ञात रिक्षा चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एमएच 05 डी.झेड. 8489 रजिस्ट्रेशन नंबर की रिक्षा को जोरदार टक्कर मार दी। इस रिक्षा में सवार शिक्षा अजय पांडे (32), निवासी उल्हासनगर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनके हाथ […]

Continue Reading

व्यापारी से मारपीट और धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

भिवंडी: दापोडा स्थित एक वेयरहाउस में 2 अप्रैल की दोपहर एक व्यापारी को धमकाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित हसमुख जग्सी विसरिया (58) ने शिकायत दर्ज कराई है कि शाम पाटील नामक व्यक्ति उनके ऑफिस में जबरन घुसा और बकाया पैसे को लेकर गाली-गलौज व हाथापाई की। आरोपी ने धमकी दी […]

Continue Reading

पत्नी पर हमला कर फरार हुआ आरोपी पति, पुलिस जांच में जुटी

भिवंडी: आर.डी. कंपनी के पास गुंजन होटल के पीछे एक महिला पर उसके ही पति ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना 2 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे की है, जब जोहराखातुन मोहम्मद इकबाल रैन (30) अपने काम पर जा रही थीं। तभी उनके पति मो. इकबाल पालेखा रैन (35) वहां पहुंचे […]

Continue Reading

गोदाम में सेंधमारी, 21.70 लाख रुपये के डियोडरेंट चोरी

सय्यद नकी हसन भिवंडी: पुर्णा इलाके के अरिहंत कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने गोदाम में सेंध लगाकर 21.70 लाख रुपये मूल्य के ब्रांडेड फॉग डियोडरेंट चुरा लिए। यह वारदात 27 मार्च रात 9:06 बजे से 28 मार्च मध्यरात्रि 2:00 बजे के बीच की है। पीड़ित […]

Continue Reading

प्रेम चोपड़ा ने अपनी जीवनी ‘प्रेम नाम है मेरा’ देश के जवानों को की समर्पित, GIEBA 2025 में हुआ पुनर्विमोचन!

मुंबई (हन्नान अंसारी) – भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने अपनी जीवनी ‘प्रेम नाम है मेरा – प्रेम चोपड़ा’ को देश के जवानों के नाम समर्पित करते हुए एक बार फिर उसका विमोचन किया। यह खास आयोजन ‘ग्लोबल आइकॉनिक बिज़नेस एंड एंटरटेनमेंट अवॉर्ड’ (GIEBA) 2025 के दौरान मुंबई में संपन्न हुआ। इस मौके […]

Continue Reading

भिवंडी-कल्याण मेट्रो का 5 किमी हिस्सा होगा अंडरग्राउंड, सीएम फडणवीस की बड़ी घोषणा

भिवंडी: ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो प्रोजेक्ट पुनर्वास के कारण देरी का शिकार था, लेकिन अब भिवंडी से कल्याण तक 5 किमी हिस्से को अंडरग्राउंड किया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में किया। समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि भिवंडी-निजामपुर भारत का मैनचेस्टर और एक बड़ा […]

Continue Reading