भिवंडी : 10 महीने से फरार आरोपी एमपी से गिरफ्तार, शांति नगर पुलिस का ऑपरेशन सफल

भिवंडी

(सय्यद नकी हसन )
भिवंडी: शांति नगर पुलिस ने 10 महीने से फरार हत्या के आरोपी को उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। मामला अक्टूबर 2024 का है, जब एकतरफा प्रेम में आरोपी ने महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन मुख्य आरोपी राजू महेंद्र सिंह (22), निवासी जनपद भदोही (उत्तरप्रदेश) तब से फरार था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी प्रयागराज (यूपी) में आया है। जांच के दौरान तकनीकी आधार पर पता चला कि आरोपी अपने भाई के साथ देवासनाका, इंदौर (मध्यप्रदेश) में छुपा हुआ है। इसके बाद शांति नगर पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।



गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर “सुरज” नाम बताया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और उसके हाथ पर बने टैटू से असली पहचान उजागर हुई। आरोपी को भिवंडी लाकर शांति नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया। अदालत में पेश किए जाने पर कोर्ट ने उसे 8 सितंबर 2025 तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे, सहायक पुलिस आयुक्त सचिन सांगळे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ और पुलिस निरीक्षक अतुल अडुरकर के मार्गदर्शन में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *