भिवंडी: आर.डी. कंपनी के पास गुंजन होटल के पीछे एक महिला पर उसके ही पति ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना 2 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे की है, जब जोहराखातुन मोहम्मद इकबाल रैन (30) अपने काम पर जा रही थीं। तभी उनके पति मो. इकबाल पालेखा रैन (35) वहां पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को लेकर विवाद करने लगे।
आरोपी ने पत्नी को धमकाते हुए मुक्कों से हमला किया, जिससे अंगूठी के कारण उनके चेहरे, नाक और माथे पर गंभीर चोटें आईं। जब उनकी बेटी बचाने आई, तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
पीड़िता ने भोईवाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
